फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ की सूचना पर गोंडा में हाई अलर्ट

विज्ञापन
आंतकी मोइनुद्दीन और अब्दुल समद का फाइल फोटो। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बस्ती से गोंडा के रास्ते अयोध्या में दो आतंकियों के प्रवेश की संभावना पर देवीपाटन मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकी आयोध्या में प्रवेश के लिए सरयू नदी को सहारा बना सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। देवीपाटन मंडल के गोंडा समेत चारों जनपदों में कड़ी चेकिंग कराई जा रही है। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को आने-जाने की इजाजत नहीं है। खासकर नेपाल सीमा से सटे बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद में सतकर्ता बढ़ा दी गई है। नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के साथ ही पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। देवीपाटन मंडल नेपाल से सटी 54 किलोमीटर सीमा पर पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण भारत से जुड़े आतंकी ख्वाजा मोइनुद्दीन व अब्दुल समद के जोन के बस्ती पहुंचने की सूचना पर पूरे गोरखपुर जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया है। रामनगरी अयोध्या के दोनो आतंकियों को निशाना बनाने की संभावना पर पुलिस समेत खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। आतंकी मोइनुद्दीन को 2017 में एनआए ने चेनई से पकड़ा था। जांच में खुलासा हुआ था कि मोइनुद्दीन युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्न्हें अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठन आईएस से जोड़ता था। समद फरवरी 2018 में दक्षिण भातर में पकड़ा गया था।
अयोध्या के रामजन्मभूमि पर सुप्रीम फैसला आने के बाद से रामनगरी आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद से ही बस्ती जनपद के रास्ते दोनो आतंकियों के अयोध्या पहुंचने और गोंडा के रास्ते नेपाल भागने की भी संभावना जताई जा रही है। आतंकियों की तलाश में गोंडा, बहराइच, बलरामपु व श्रावस्ती जनपदों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर से जुड़े सभी रास्तों पर एसएसबी के साथ ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। नेपाल से आने व जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी कराई जा रही है। गोंडा के जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हाईवे से लेकर सरयू पुल तक नवाबगंज पुलिस की टीम ने तलशी वाहनों को रोककर अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमा की 15 चौकियों समेत 104 गांवों में भी अलर्ट
नेपाल सीमा से सटे देवीपाटन मंडल की 15 पुलिस चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीमा के 104 गांवों में अलर्ट घोषित किया गया है। यहां आने वाले नए चेहरों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गांवों के मुखिया से उनकी पहचान कराई जा रही है। अगर आने वाला गांव के किसी व्यक्ति का रिश्तेदार या संबंदी है तो उसकी पूरी तहकीकात के बाद ही उसे यहां ठहरने की इजाजत है। गांव के मुखिया को ऐसेे कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
सरयू नदी से सटे गांवों में पुलिस की चौकसी
अयोध्या सीमा पर सरयू नदी से सटे गोंडा जनपद के दो दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस की चौकसी तेज हो गई है। यहां बिना वर्दी के पुलिस गांवों में चौकसी कर रही है। सरयू तट के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा, जैतपुर माझा, दुर्गागंज माझा, माझा राठ, माझा चौदह, कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नरायनुपर माझा, बरबटपुर माझा, थाना परसपुर क्षेत्र के पसका, चंदापुर किटौली, नंदौर रेती, थाना तरबगंज क्षेत्र के रांगी, विशौधा, बनगांव, चमरनुहा, थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली, परासपट्टी मझवार, परासपट्टी पुरवार, गमौरा, सोनौली मोहम्मदपुर, बनुआ में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
दो आतंकियों के अयोध्या में प्रवेश के साथ ही नेपाल भागने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर मंडल के चारों जनपदों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। गोंडा अयोध्या बॉर्डर के साथ ही सरयू तट से सटे गांवों व नेपाल बॉर्डर की सभी 15 पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर पर एसएसब के साथ पुलिस ने सतकर्ता बढ़ा दी है। नेपाल आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी कराई जा रही है। बिना तलाशी के किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। -डॉ. राकेश सिंह, डीआईजी देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें