फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शेर-ए-अवध ने मासूम क्रिकेट क्लब को हराया

Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रहे परसपुर प्रीमियम लीग (पीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में शेर-ए-अवध हलधरमऊ और दूसरे में कैसरगंज इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले मैच में शेर-ए-अवध हलधरमऊ के कप्तान शहंशाह खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। फरमान खान ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। एमसीसी उतरौला के कमाल ने चार विकेट लिए। 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी उतरौला की पूरी टीम 11.4 ओवर में 97 रन पर आउट हो गई। शेर-ए-अवध हलधरमऊ ने 23 रन से जीत दर्ज की। हलधरमऊ के मनाज़िर ने तीन विकेट लिए। फरमान खान को शानदार 30 रन की पारी और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में जहीर इलेवन नानपारा के कप्तान जहीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कम रोशनी के कारण मैच 10-10 ओवर का कर दिया गया। कैसरगंज इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाए। सूफियान ने 32 रन बनाए। जहीर इलेवन नानपारा 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 74 रन ही बना पाई और सात विकेट खो दिए। कैसरगंज इलेवन ने 32 रन से जीत हासिल की। शिवा ने चार विकेट लिए। चार छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेलने वाले कैसरगंज के सूफियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सूरज सिंह, शैलेश सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह, अनिल सिंह, राजू सिंह, भोले सिंह, लाखन सिंह, विक्की, घनश्याम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आज के मुकाबले

टूर्नामेंट के संयोजक दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार को पहला मुकाबला पुलिस लाइन गोंडा और निंदूरा तथा दूसरा मुकाबला हुजूरपुर और मास्टर एकादश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें