मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संतोष कुमार वर्म
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्टाफ नर्सों और विभिन्न वार्डों के प्रभारी कर्मचारियों को मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित पृथक्करण, संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्वयं व्यावहारिक प्रदर्शन कर कर्मचारियों को बताया कि अस्पताल में निकलने वाले जैव चिकित्सा कचरे का निर्धारित मानकों के अनुसार प्रबंधन करना कितना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. आफताब आलम, डॉ. मुकेश कुमार पटवा, रेजिडेंट डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. दीक्षा द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।