फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निश्चेतक डॉक्टरों की कमी, हर रोज टाल रहे आधा दर्जन ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में हर रोज आधा दर्जन गर्भवती के सिजेरियन प्रसव टाले जा रहे हैं। बेहोशी के चिकित्सक की कमी के चलते एक ही पॉली में सिजेरियन प्रसव कराए कराए जा रहे हैं। शाम होते ओटी में ताला लग जाता है। रात में अस्पताल आने वाली गर्भवतियों को तारीख मिलती रहती है।
विज्ञापन

गत बुधवार को महिला अस्पताल आने वाले छह महिलाओं का ऑपरेशन टाल दिया गया। बृहस्पतिवार को अस्पताल में बैठी सत्यवती ने बताया कि उसकी बहू को ऑपरेशन के लिए डेट दिया था, अस्पताल पहुंचने पर बेहोशी के डॉक्टर न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। फिर सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं आया। मनकापुर से आई रानी देवी का ऑपरेशन भी दो दिनों से टाला जा रहा है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि शाम होते ओटी में ताला लग जाता है। रविवार को निजी डॉक्टर के आने पर ही ओटी में ऑपरेशन होता है। महिला अस्पताल की सीएमएस ने निश्चेेेतक चिकित्सक न होने से ऑपरेशन प्रभावित होने की बात कही।
सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने अपर निदेशक को पत्र लिखकर बताया कि अस्पताल में अकेले बेहोशी के डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। गर्भवती व अन्य महिलाओं के ऑपरेशन में दिक्कत होती है। बताया कि पूर्व में तैनात तीन चिकित्सकों में से डॉ योगेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए तथा डॉ. अनूप कुमार सैनी की संबद्धता समाप्त कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अकेले डॉ. यूसुफ मोबीन किदवई की ओर से सेवा दी जा रही है। रात में तथा रविवार के दिन मरीजों का ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें