फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोत्साहन राशि के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना प्रोत्साहन राशि को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला महिला अस्पताल में अध्यक्ष सालिकराम तिवारी की अगुवाई में शासनादेश की प्रतियां जलाई तथा काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में कोविड अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार ने तीन माह तक उनके मूल वेतन का 25 फीसदी प्रोत्साहन भत्ता देने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सालिकराम तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में सिर्फ कोविड अस्पताल परिसर में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ही नहीं अपितु कोरोनाकाल में अस्पतालों में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को लाभ मिलना चाहिए।
जब कोई मरीज अस्पताल में आता है तो कोरोना के इमरजेंसी में जांच के पहले डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मियों के संपर्क में आता है। जिससे खतरा बढ़ जाता है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर शासनादेश की प्रतियां जलाई। संघ ने अस्पतालों में काम कर रहे सभी नर्स, फार्मेसिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक, ईसीजी टेक्नीशियन आदि स्वास्थ्यकर्मियों को भी उनके वेतन 25 फीसदी प्रोत्साहन राशि व मौत पर 50 लाख का मुवावजा देने की मांग की। इस अवसर पर महिला अस्पताल की मैट्रन कुसुम उपाध्याय, आरबी सिंह, आरएन तिवारी, राजू गुप्ता, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें