फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य के लिए संजीवनी है आयुर्वेद और योग

विज्ञापन
फोटो-31 गोंडा के टाउनहाल में आयुष विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीएम। -संव - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेद और योग के प्रसार के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने विचार व्यक्त किए। आयुर्वेद व योग को जन स्वास्थ्य के लिए संजीवनी बताया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किया। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी। एसडीएम कुलदीप सिंह ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है और नई जानकारियां मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक की भूमिका में एसडीएम कुलदीप सिंह, डॉ. महेंद्र विष्णु और अशोक सिंह रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, नीता सिंह, डॉ. शिवाजी और डॉ. प्रदीप शुक्ला ने प्रथम स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल की मंजरी मिश्रा, द्वितीय स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल के सूर्य कुमार शुक्ला, तृतीय स्थान जनता इंटर कॉलेज की रागिनी मिश्रा रहीं। सांत्वना पुरस्कार में अर्चना वर्मा और महक जायसवाल को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में आशीष गुप्ता ने योग के कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद एंव यूनानी अधिकारी डॉ. शिवाजी, डॉ. प्रदीप शुक्ला, योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें