गोंडा। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर के हेड मोहर्रिर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि जालसाजी के एक मुकदमे मेें हाईकोर्ट में समय से काउंटर न दाखिल करने पर एसपी आकाश तोमर को तलब कर लिया गया था। इसी को लेकर लापरवही पर हेड मोहर्रिर को निलंबित किया गया है।