फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गूगल से नंबर खोजकर फोन पर देता था धमकी

Thu, 18 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट और गूगल की मदद से कुछ ही मिनटों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर तलाश कर उन्हें कॉल करता था।
विज्ञापन


पूर्व सांसद को धमकी देने के मामले की जांच के सिलसिले में गोंडा पुलिस की टीम राजस्थान के अलवर पहुंची थी। वहां मांडावर थाने की पुलिस से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी संदीप शर्मा विभिन्न राज्यों के नेताओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर इंटरनेट के माध्यम से आसानी से खोज लेता था। पुलिस के अनुसार, किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति का नंबर ढूंढना उसके लिए बेहद आसान काम था।

जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने संदीप शर्मा को मानसिक रूप से बीमार बताया है। उसका इलाज जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल गोंडा पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। धमकी देने के पीछे की मंशा, आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके पूर्व के गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें