फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनमाफिक रिपोर्ट न लगाने पर जेई से की थी अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोरहंसा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विशाल चौरसिया से मारपीट मामले में नया मोड़ आया है। आरोप है कि बिचौलिए के कहने पर जेई ने मनमाफिक रिपोर्ट नहीं लगाई तो उनसे अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते शनिवार को शराब के नशे में नेवारी गांव निवासी अवनीश सिंह कार्यालय में घुस आए। साथ ही गाली-गलौज के साथ ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान सिर व हाथ पर चोटें आईं। आरोप लगाया कि आरोपी ने 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर दस्तावेज छीन लिया। इसके बाद मारपीट की गई। साथ ही ब्लैकमेल किया जा रहा है।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। पूछताछ में पता चला कि काम करवाने के लिए पैसे दिए थे। जेई ने काम करने से इन्कार कर दिया तो पैसे मांगने पर विवाद हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट में किसी तरह की चोटें नहीं पाई गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें