फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से 17 लोगों के खिलाफ परसपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पसका के मजरे पंडित पुरवा निवासी पंकज मिश्र का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही कई लोगों ने अभद्रता करते हुए उसे लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसके पिता मिथलेश मिश्र, भाई आशीष मिश्र, आशुतोष मिश्र व संतोष मिश्र बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मामले में पंकज की तहरीर पर अनिरुद्ध मिश्र, प्रदीप मिश्र, कृष्णकुमार मिश्र, पप्पू मिश्र, रामजी मिश्र, ध्रुव, ललित, आकाश, शोभित व नमन मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं, इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध मिश्र ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर आरोपी घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटने लगे। शोर मचाने पर उसके भाई विनय मिश्र, ललित, संगीता, राजरानी, चंपा देवी, भतीजी सन्नो व पूजा मिश्रा बचाने आईं तो उन्हें भी जमकर पीटा। इससे सभी को चोटें आई हैं। अनिरुद्ध की तहरीर पर मिथलेश कुमार मिश्र, अवधेश, आशीष अमित कुमार मिश्र, अतुल कुमार मिश्र, आशुतोष व संतोष मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परसपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें