फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

Sun, 09 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत रविवार को मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रगान व तिरंगे के सम्मान की शपथ के साथ हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र ने अभियान को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध से जोड़ते हुए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो. अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने घर और आसपास ध्वजारोहण कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. सरबप्रीत सिंह, डॉ. छोटे लाल प्रसाद गुप्ता, मारुत नंदन त्रिपाठी, डॉ. अपर्णा वर्मा, पुंडरीक वर्मा, नवीन सिंह, प्रियंका पांडेय आदि मौजूद रहीं।
सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक में भी हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रिजेंद्र सिंह, पुनीत पांडेय, राकेश कुमार, अनुराग रावत, अभिषेक तिवारी सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें