वजीरगंज (गोंडा)। ग्राम पंचायत खीरीडीह में बने चिल्हिया पोखरा व हनुमान मंदिर का 74 लाख रुपये से मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बुधवार को मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया।
विधायक ने बताया कि यह मंदिर प्राचीनकाल से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना से मंदिर के हाल का निर्माण, शौचालय, बाउंड्रीवॉल, इंटरलॉकिंग, गेट, लाइट, बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर के महंत रिंकू दास, महंत विष्णु दास, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत पांडेय, जगदंबा पांडेय, रवि श्रीवास्तव, बलकरन सिंह आदि मौजूद रहे।