फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहली रिपोर्ट में हैंगिंग, दोबारा कराया पोस्टमार्टम

Sat, 17 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर के कुंजलपुर निवासी नवविवाहिता पूजा कश्यप का शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग की रिपोर्ट आई तो सभी दंग रह गए। परिजनों के विरोध पर पुलिस ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पूजा कश्यप (21) की शादी एक माह पूर्व मनकापुर के कुंजलपुर निवासी सुभाष से हुई थी। वह दो दिन पहले बुधवार को अपने मायके नवाबगंज के मैनपुर डंड़वा गई थीं। बृहस्पतिवार को वह घर से गांव में किसी से मिलने के लिए निकली थीं। जब देर शाम तक पूजा घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोग तलाशने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह मायके से 500 मीटर की दूर रामापुर टपरा गांव में चंद्रप्रताप सिंह के गन्ने के खेत में पूजा का शव पड़ा मिला। गले पर गहरे निशान थे।
मां अनीता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए रामापुर निवासी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने पूजा का पोस्टमार्टम कराया तो हैंंगिंग की बात सामने आई। रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं थे। पूजा के पति सुभाष ने विरोध जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। परिजनों के विरोध पर तीन डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में बस्ती में दबिश
गोंडा। मनकापुर के कुंजलपुर निवासी विवाहिता पूजा की हत्या के आरोपी राजकुमार की तलाश में पुलिस ने बस्ती के परसरामपुर के कुशमौर केवटहिया गांव में दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। मायके आईं पूजा का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में मिला था। मृतका की मां अनीता ने गांव के ही राजकुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस ने आरोपी का सीडीआर खंगाला तो बस्ती का एक नंबर मिला, जिससे उसकी लगातार बातचीत हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कुशमौर केवटहिया गांव में आरोपी राजकुमार के मामा के घर पहुंची। टीम ने पूरे घर को खंगाल डाला, लेकिन वह नहीं मिला। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी वहां आया था, लेकिन कुछ समय पहले ही निकल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें