फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस

Sun, 05 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के नगवा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। थाना वजीरगंज में सास समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बंजरिया झिलाही निवासी तशरीफुन्निशा ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज में बाइक व एक लाख रुपये न दे पाने पर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर दी है। बताया कि उसने अपनी पुत्री शायरा (24) की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव निवासी अकबर अली के पुत्र सलमान के साथ की थी।

ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की रात ससुराल वालों ने शायरा की पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। तशरीफुन्निशा ने सास साजिदा व शाकिर अली के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सास समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें