फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने से मिलती है ऊर्जा

Sun, 05 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गेट का लोकार्पण करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ के हाता गांव में आजाद हिंद फौज के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल खालिक खां के सम्मान में रविवार को स्वागत द्वार का लोकार्पण हुआ। इस दौरान सद्भभाव समागम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस रामबहादुर व जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामअचल आचार्य ने फीता काटकर स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर रामबहादुर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने से ऊर्जा मिलती है।
समारोह आयोजक सेनानी के पौत्र व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम खां ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वाधीनता सेनानी रामअचल आचार्य को सम्मानित किया।
समारोह का संचालन अयोध्या के शायर अली खान व अध्यक्षता डॉ. मो. सादिर खां ने की।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हाता गांव के अमर सपूत अब्दुल खालिक खां अंग्रेजी फौज में रंगून (म्यांमार) में तैनात थे। 1944 में जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस रंगून पहुंचकर भारतीय मूल के सैनिकों को अंग्रेजी फौज से विद्रोह करने का आह्वान किया तो अब्दुल खालिक खां आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


लोग कहते हैं कि खालिक पांच वक्त के नमाजी तो थे ही, साथ में रामायण के भी विद्वान थे। जियाउर्रहमान खां, वकार खां, प्रयाग दत्त मिश्र, कृष्ण चंद्र पांडेय, जुबेर खां, वकील खां, तस्लीम खां, रामअवध बाबा, सुफियान खां सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें