फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गलन में सुन्न हो रहे हाथ-पैर

Wed, 14 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गलन व बर्फीली हवा का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुधवार की सुबह गलन के तेवर तल्ख रहे। इससे मार्निंग वॉक करने से भी लोगों ने परहेज किया। गलन इस कदर रही कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। हालांकि, दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण कोहरा तो नहीं हो रहा है, लेकिन गलन बढ़ रही है। धूप के बावजूद बाइक चलाने पर ठंडी हवा लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से जिले में लोगों को गलन महसूस हो रही है। वहीं, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड और गलन से राहत मिल रही है। पार्कों में बच्चों की खेलकूद और चहलकदमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें