फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा 10 से

Wed, 26 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2,609 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब तीन लाख छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय से जारी की गई समयसारणी के अनुसार परीक्षाएं सभी विद्यालयों में एकसमान कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। 15 दिसंबर को परीक्षा का समापन होगा। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। प्रभारी बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें