फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

Tue, 17 Nov 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेसहूपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
पसका/हलधरमऊ। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। शिक्षकों ने निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराने के लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।
विज्ञापन


हलधरमऊ विकासखंड के 137 परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन परीक्षा आयोजित हुई। प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि पहली पाली में 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें कक्षा एक के 18 बच्चों की गणित की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि कक्षा दो और तीन के 35 विद्यार्थियों ने गणित तथा कक्षा चार और पांच के 33 विद्यार्थियों ने हिंदी की लिखित परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की संस्कृत की परीक्षा हुई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में 163 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 158 उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पहली पाली में कक्षा छह की हिंदी तथा कक्षा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी। बुधवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में 164 नामांकित बच्चों में से 152 ने परीक्षा दी। यहां कक्षा चार और पांच की हिंदी तथा कक्षा दो और तीन की गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी, जबकि कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में 221 के सापेक्ष 210 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 100 नामांकित छात्राओं में से 95 ने परीक्षा दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर, मुजेहना में सभी 150 नामांकित बच्चों ने परीक्षा दी। यहां कक्षा छह की हिंदी तथा कक्षा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें