फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को बजट से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर जिले की आधी आबादी को खासी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वयं एक महिला हैं। ऐसे में महिलाओं की आम बजट से उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

महिलाओं को आम बजट में रसोई के उपभोग की चीजों पर जीएसटी दर कम करने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के इस आम बजट का काउंट डाउन शुरू जो गया है। वहीं महिलाओं को महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने वाले बजट की उम्मीद है।
गृहणी रश्मि मिश्र का कहना है कि वित्त मंत्री स्वयं एक महिला हैं। जो रसोई खर्च से वाकिफ हैं। ऐसे में आम बजट में घरेलू उपयोग की चीजों के साथ रसोई गैस के बढ़ते दामों को कम करने का विशेष प्रावधान किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिक्षिका माया पाठक का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के साथ दाल, सब्जी व सरसों तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसमें रसोई चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में वित्तमंत्री को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने के लिए कदम उठाने की उम्मीद है।
बीएड की छात्रा विनीता पांडेय का कहना है कि वित्त मंत्री को इस आम बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न व महिला अपराध पर अंकुश लगाने वाला बजट पेश किए जाने की उम्मीद है।
सभासद वंदना गुप्ता का कहना कि जिले में सरकारी महाविद्यालय न होने के कारण छात्राओं को दूर से चलकर जिले के सहायता प्राप्त महाविद्यालय में पढ़ने आना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश छात्राओं की उच्च शिक्षा की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस आम बजट से जिले में राजकीय महिला महाविद्यालय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें