फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख का माल उड़ाया

Thu, 05 Nov 2015 12:03 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कठेला गांव के मजरे डीहा निवासी संतराम यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी देर रात घर पिछली दीवार में चोरों ने सेंध काट दी और अंदर घुस आए। चोर कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। उसमें 25 हजार रुपए नकदी व आभूषण रखे थे।
विज्ञापन



संतराम ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। संतराम के मुताबिक घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में टूटा हुआ संदूक पड़ा मिला। चोरी गए जेवरात की कीमत संतराम ने डेढ़ लाख रुपए बताई है।
विज्ञापन


इस मामले में संतराम यादव ने पुलिस चौकी बालपुर में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी बालपुर मनोज कुमार राव ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें