फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के सेहरिया गांव में आंधी से गिरा मुर्गी फार्म। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मौसम का मिजाज सोमवार को भी बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही बादल छाए रहे। जिले में कई जगह मामूली बूंदाबांदी हुई। शाम को मनकापुर में तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे सब्जी, अनाज और अन्य फसलों को काफी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम में दो दिन से बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल में ही 42-43 डिग्री पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी। दो दिन पूर्व अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। बदली के साथ तेज हवा चलने लगी। इससे मौसम ठंडा हो गया। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। शाम को मनकापुर में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। इससे सब्जी की फसलों को नुकसान की आशंका किसान जता रहे हैं। बालपुर क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

आंधी-पानी के चलते सोमवार को सेहरिया गांव निवासी जसवंत सिंह का मुर्गी फार्म जमींदोज हो गया। टिनशेड भी उड़कर गिर गया। जसवंत ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पांच लाख रुपये से अधिक का कर्जा लेकर मुर्गी फार्म बनवाया था। 10 दिन पहले ही निजी कंपनी से एग्रीमेंट पर मुर्गी पालन शुरू किया था। सोमवार को अचानक तेज आंधी पानी के कारण पूरा फार्म जमींदोज हो गया। इससे मुर्गी के 1100 बच्चे (चूजे) मर गए। जसवंत सिंह के परिजनों को भी चोटें आईं हैं। निजी चिकित्सालय में सबका उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें