फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साथी की बंदूक लेकर घूम रहा गार्ड गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हरियाणा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला विनय सिंह गांव में रौब जमाने के लिए साथी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक व छह कारतूस लेकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शनिवार रात पसका चौकी इंचार्ज सोम प्रताप सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे। ग्राम सकरौर हरिभगत पुरवा की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए विनय सिंह निवासी सकरौर हरिभगत पुरवा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मित्र श्याम सिंह निवासी नगला सदा, थाना नगला खंगर, जनपद फीरोजाबाद के साथ हरियाणा के गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गांव में धाक जमाने के लिए वह श्याम सिंह की लाइसेंसी बंदूक ले आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनय सिंह व श्याम सिंह के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें