गोंडा के पीएसी लाइन में योगाभ्यास करते लोग।
- फोटो : GONDA
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में बुधवार को योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। खासकर उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल ने जवानों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह व पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प के तत्वावधान में योग गुरु सुंधाशु सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न योगासनों से लोगों को अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए योग शिविर में उपस्थित लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग न करने के लिए शपथ दिलायी।
अपने आस-पास के आम जनमानस को भी सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग न करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित करने में सभी से सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक गोंडा, कमांडेंट 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा एवं पतंजलि योग प्रशिक्षक सभी पुरुष व महिलाओं को उनके योगदान के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कपड़े के झोलों व फलों का वितरण भी किया गया। योग शिविर कार्यक्रम में जिला जज सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए।