फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉडल सूर्यग्राम से आत्मनिर्भर बनेगी ग्राम पंचायत

Thu, 26 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सोलर प्लांट।    -स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में से एक का होगा चयन
ग्रामीणों को बिजली के बिल मे मिलेगी राहत
नेडा बनाएगा कार्ययोजना

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 5000 से अधिक आबादी वाली एक ग्राम पंचायत मॉडल सूर्यग्राम के रूप में चुनी जाएगी। पूरे गांव को सूर्य ऊर्जा संसाधन से लैस करने के साथ ही ग्रामीणों को सोलर प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। इससे बिजली के बिल में लोगों को खासी राहत भी मिलेगी। जिले में 75 ग्राम पंचायतें 5000 से अधिक आबादी वाली हैं। इन्हीं में से एक पंचायत को चुनकर नेडा कार्ययोजना बनाएगा।
इस योजना का मकसद गांव के लोगों को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। गांव का हर घर सोलर होमलाइट सिस्टम से लैस होगा। यही नहीं, गांव में सौर आधारित जल प्रणाली, कृषि कार्य के लिए सोलर पंप की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी ताकि रात में पूरा गांव सौर ऊर्जा से रोशन हो। इसके लिए जिले की 5000 से अधिक आबादी वाली पंचायतों को सूचीबद्ध किया जाएगा। परियोजना निदेशक नेडा (अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत) सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी गाइडलाइन मिली है, जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति एक माॅडल ग्राम पंचायत चुनेगी।
विज्ञापन


पंचायत का होगा सर्वे, तय होगा बजट
चुनी गई ग्राम पंचायत का नेडा विभाग की टीम सर्वे करेगी जिसके आधार पर परिवार के हिसाब से सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं काे लागू करने का बजट तय होगा। गांव के सार्वजनिक स्थलों का भी सर्वे होगा, जिसमें पंचायत के धार्मिक स्थानों, मैदान, शैक्षिक संस्थान आदि में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार होगी।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल
शासन की पहल से मॉडल सौर ग्राम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। एक पंचायत तैयार कर अन्य पंचायतों को प्रेरित किया जाएगा, जिससे वहां के लोग सौर ऊर्जा के प्रयोग के लिए प्रेरित हो सकें। -नेहा शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें