फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हर तबके उत्थान पर सरकार का जोर

विज्ञापन
गोंडा के नवाबगंज में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल बांटते समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने दिव्यांगों सहायक उपकरण बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को कई योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने का भरपूर प्रयास केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान ही सरकार की प्राथमिकता है। सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक नवाबगंज परिसर में एल्मिको द्वारा आयोजित दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह में 62 दिव्यांगों को उनकी जरूरत के उपकरण वितरित किये गए। समाज कल्याण मंत्री व नगर पालिका नवाबगंज के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह ने ब्लाक परिसर में शहीद स्मारक पर चौरी चौरा घटना के शताब्दी वर्ष के पूर्व दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली दी।
इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर वितरण समारोह की शुरुआत की। एल्मिको के सह प्रबंधक हरीश कक्कड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि का स्टाल भी लगाकर लोगों का ऑनलाइन आवेदन कराया गया। वितरण समारोह में दो लोगों को श्रवण यंत्र एक दृष्टिहीन दिव्यांग को डिजिटल छड़ी और एक कृत्रिम पैर समेत 58 लोगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, बीडीओ हरी ओम सिंह, बाबू लाल शास्त्री पीआरओ वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, सूर्य लाल दुबे, मोहम्मद नफीस आरके वर्मा, रवि प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें