फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो 70 लाख युवाओं को नौकरी : कलराज

Tue, 21 Feb 2017 11:43 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 आज प्रदेश में मातायें, बहनें सुरक्षित नहीं हैं। जनता त्रस्त है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है, भूमाफियाओं का राज है। इसके खिलाफ जब कोई आवाज उठाता है तो शासन के लोग कहते हैं कि राजनीति हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनने पर पांच साल मे 70 लाख युवाओं को नौकरी दी जायेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मनकापुर में आयोजित जनसभा में कही।

केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने नवाबगंज के गांधी विद्यालय के खेल मैदान पर भाजपा के मनकापुर से प्रत्याशी रमापति शास्त्री के समर्थन मे जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कैराना तथा बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा प्रदेश में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है।

मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ा तथा  युवाओं का शोषण किया है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सभी वर्गों का सम्मान करती है। कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। बीटेक करके लोग चपरासी की नौकरी खोज रहे हैं।
विज्ञापन


अगर भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो 70 लाख नवजवानों को रोजगार मुहैया कराई जाएगी।  सरकार की पहली बैठक में ही किसानों का कर्ज माफ होगा। प्रदेश सरकार  किसानों का शोषण करने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार को 6 हजार करोड़ रुपये दिया था फिर भी प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को गन्ना का मूल्य नहीं दिया।  

कहा कि हमारी सरकार बनने पर संविधान के दायरे मे मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। कहा बहनजी कहती हैं कि हमने बहुत अच्छा काम किया था लेकिन जब बहनजी सत्ता में थीं तो भ्रष्टाचार की जननी मानी जाती थी।

जनसभा को असम प्रभारी व एमएलसी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा मनकापुर के प्रत्याशी रमापति शास्त्री व तरबगंज के प्रेमनरायण पांडेय को चुनाव के पहले ही विजय होने की माला जनता से सहमति के बाद पहनायी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पीयुष मिश्र, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, तरबगंज प्रत्याशी प्रेम नरायण पांडेय, अकबाल बहादुर तिवारी, गिंडू सिंह, वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, चिन्मया नन्द जी महाराज, जनार्दन सिंह, लालजी सिंह, अमरेश पांडेय, मुन्ना पाण्डेय, अनिल सिंह, अमरीश दत्त सहित तमाम लोग उपस्थित रहे द्य मंच का संचालन सुरेश शुक्ला नें किया द्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें