फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए सत्र से अपने भवन में शुरू होगा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

विज्ञापन
गोंडा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जानकारी लेते प्रावि​धिक ​शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, साथ में
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पांडेय ने शनिवार को उतरौला रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कहा कि यहां के इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन तो शुरू करा दिया गया है लेकिन, पूरा प्रयास है कि नए सत्र से अपने भवन में इसका संचालन हो। इससे यहां के युवाओं को काफी फायदा होगा। पढ़ाई के साथ ही रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने शनिवार को सीडीओ अंकिता जैन के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कहीं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कमी होगी जांच कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। मंत्री को अधिकारियों ने कॉलेज की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इससे पहले मंत्री ने सिंचाई विभाग डाक बंगले में अपना दल एस के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। कहा कि रामदीन वर्मा को जिलाध्यक्ष व प्रदीप पटेल को जिला महासचिव बनाया गया है।


महाकुंभ मामले पर अखिलेश पर साधा निशाना
मंत्री आशीष पटेल ने महाकुंभ को लेकर लगातार की जा रही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयानबाजी पर कहा कि जिसके पास कुछ और कहने का अवसर ना हो उसके पास तंज करने के अलावा और क्या हो सकता है। जनमानस उसका उत्तर लगातार दे रहा है। 2017 में जवाब दिया 2022 में जवाब दिया और अब 2027 में भी जनमानस ऐसे लोगों को जवाब देगा। दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि जनता का फैसला अन्य दलों के लिए किसी सबक से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें