फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लाखों खर्च से संवरेगा राजकीय जिला पुस्तकालय, बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 25 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

राजकीय जिला पुस्तकालय को संवारने की कवायदें शुरू कर दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक बड़े हॉल और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए 35 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति को भेजा है। मंडलायुक्त के निरीक्षण के बाद पुस्तकालय की साफ-सफाई व्यवस्था में तेजी आई है। इसे जल्द ही ई-लाइब्रेरी के तौर पर विकसित करने की तैयारी है।
कुल 2,548 पंजीयन वाला राजकीय जिला पुस्तकालय बिना लाइब्रेरियन के ही संचालित किया जा रहा है। शहर के जीजीआईसी सहित कॉलेजों से दो बाबूओं को संचालन के लिए लगाया गया है। साफ-सफाई के लिए स्थाई तौर पर कोई तैनात नहीं है। बाहर से इंतजाम कर सफाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोजाना औसतन 100 से अधिक प्रतियोगी छात्र पुस्तकालय में पहुंचते हैं। यूपीएससी से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई करते हैं। छात्रों को बैठने में और समुचित साफ-सफाई को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
देवीपाटन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने छात्रों की समस्याएं समझने के बाद समाधान का भरोसा दिया था। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय पुस्तकालय की जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त कराया जाएगा। एक नया हॉल तैयार कराया जाएगा। शौचालय के साथ ही बैठने के समुचित इंतजाम होंगे। पुस्तकालय की साफ-सफाई का काम तेज हो गया है। वहीं, समुचित इंतजाम के लिए कुल 35 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।


ऑनलाइन किताबों की सुविधा
अधिकारियों ने बताया कि साफ-सफाई के लिए शासन स्तर से 20 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। करीब नौ महीने के लिए बजट आवंटित किया गया है। कैटलॉग और यूपीएससी की अंग्रेजी माध्यम की किताबें बढ़ाने और सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन किताबों की इंट्री कराई जाएगी। ऐसे में छात्रों को एक क्लिक पर किताबें मुहैय्या होंगी।
विज्ञापन



प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा
पुस्तकालय की साफ-सफाई का काम चल रहा है। करीब 19 लाख रुपये के हॉल और 16 लाख रुपये से शौचालय समेत कुल 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। साफ-सफाई का समुचित इंतजाम रहे और आने वाले छात्रों को कोई दिक्कतें न हो, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें