फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय एजेंसियों को शासन से नहीं मिला लक्ष्य

Sat, 02 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
गेहूं खरीद
विज्ञापन
 किसान इस बार भी अपना गेहूं बिचौलियों को बेचने को मजबूर होंगे। क्रय एजेंसियां किसानों से गेहूं खरीद बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। इस बार जिले में करीब 68 लाख 56 हजार 608 क्विंटल गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन


क्रय एजेंसियां किसानों के गेहूं खरीद को शासन से मिलने वाले लक्ष्य का इंतजार कर रही हैं। मार्के टिंग से जुड़े जानकारों का कहना है कि क्रय एजेंसियों की मनमानी के कारण करीब तीन लाख क्विंटल गेहूं बिचौलियों के हाथों में जाएगा। पिछले साल की तुलना में क्रय एजेंसियां अधिक गेहूं खरीद करने के मूड में नही हैं। 

गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन क्रय एजेंसियां कंगाल हैं। मार्केटिंग विभाग का गेहूं खरीद की तैयारी का इससे अनुमान लगाया जा सकता है। बताया जाता है कि गेहूं खरीद शुरू करने के लिए प्रत्येक क्रय केंद्र को 17 लाख रुपये दिया जाना था। लेकिन अभी तक क्रय केंद्र प्रभारी ठन-ठन गोपाल हैं।
विज्ञापन


इस बाबत डिप्टी आरएमओ आरके सोनकर का कहना है कि पैसे के लिए सभी क्रय एजेंसियों के एमडी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कितना गेहूं क्रय किया जाना है, इसका अभी शासन से लक्ष्य नहीं आया है। 
विज्ञापन


इनसेट 
फैक्ट फाइल 
गेहूं का संभावित उत्पादन -     68,56,608 क्विंटल 
गेहूं की संभावित खरीद -     7,00,000 क्विंटल 

इनसेट 
क्रय एजेंसियों की गेहूं खरीद की तैयारी 
क्रय एजेंसी         खरीदा 2015         संभावित खरीद 2016        
एफसीआई -         62,991         3,000  
मार्केटिंग विभाग     7,43,740        7,00,000
नोट - गेहूं की मात्रा क्विंटल में है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें