गोंडा। जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गईं। जबकि नगरीय क्षेत्र के पीएचसी पर आदर्श आचार संहिता के चलते इस पर रोक रही।
वजीरगंज के डुमरियाडीह पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 30 मरीज देखे गए। चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। तीन लोगों के बलगम की जांच हुई। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेखर तिवारी, डॉ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एलटी अंजनी मिश्र, एएनएम राधा त्रिपाठी, संदीप व एसआर कुलदीप मौजूद रहे।
पीएचसी पिपरी में 34 मरीजों का इलाज किया गया। पांच गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मेले में डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन, वार्ड ब्वाय एचके तिवारी उपस्थित रहे। इटियाथोक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव, बाबागंज, जानकीनगर, तकिया मनोहर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. एसके प्रजापति, आयुष चिकित्सक जेएल रस्तोगी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं। मेले में 67 मरीजों ने पंजीकरण कराया। करनैलगंज, तरबगंज, परसपुर, रुपईडीह, कटरा बाजार, मुजेहना आदि स्थानों पर भी मेले का आयोजन किया गया।