फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोरखपुर व आजमगढ़ ने जीता वाॅलीबॉल मुकाबला

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्रदेव किसान पीजी कॉलेज बभनान में वॉलीबाल खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। आचार्य नरेंद्रदेव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच भैरोपुर एवं गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम ने भैरोपुर को 2-1 से पराजित किया। दूसरा मैच सीवान और आजमगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने सीवान को 2 -1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। तनु पांडेय, एकता सिंह एवं काजल यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आयोजन सचिव डॉ. अनिल कुमार तिवारी एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें