फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन

Sun, 05 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। घने कोहरे के कारण रविवार को भी ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा रहा। 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10 से 12 घंटे देरी से गोंडा पहुंचीं। लखनऊ व गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन देर रात के बजाय दूसरे दिन दोपहर और सुबह के बजाय शाम को गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। कुशीनगर सुपरफास्ट व बरौनी-ग्वालियर मेल तीन-तीन घंटे, गोरखपुर स्पेशल व वैशाली सुपरफास्ट चार-चार घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह सात बजे के बजाय नौ घंटे विलंब से शाम चार बजे गोंडा पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस देर रात्रि 11:50 बजे के बजाय 12 घंटे विलंब से अगले दिन दोपहर 12 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी तरह सत्याग्रह एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस दो-दो घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी वाया बस्ती और भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस एक-एक घंटा देरी से आई। दूसरी ओर वाराणसी इंटरसिटी, अवध आसाम व पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें