फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोपाल सिंह बने खोरहंसा चौकी प्रभारी

Tue, 10 Dec 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली के खोरहंसा क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदातों के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने चौकी प्रभारी गौरव सिंह तोमर को निलंबित कर दिया था। सोमवार को उनकी जगह पर इटियाथोक थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल सिंह की तैनाती की है। कुल आठ उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

विगत 24 नवंबर की रात आठ बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में खोरहंसा बाजार से दो किलोमीटर दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भांग दुकान के सेल्समैन नवनीत तिवारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। वहीं, छह दिसंबर को खोरहंसा के अंसारी मोहल्ले में महिला के घर में घुसे चार चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर दिए थे। ऐसे में एसपी ने खोरहंसा चौकी प्रभारी गौरव सिंह तोमर को निलंबित कर दिया था। इटियाथोक थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल सिंह को मंगलवार को खोरहंसा चौकी की जिम्मेदारी दी है। जबकि आर्यनगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार दुबे को खोड़ारे के गौराचौकी और हाल में इटियाथोक से गुरुनानक चौकी प्रभारी बनाए गए अवनीश शुक्ल की तैनाती में संशोधन कर उन्हें कौड़िया थाने की आर्यनगर चौकी की जिम्मेदारी दी है।
इसी तरह से पुलिस लाइन से संतशरण यादव को देहात कोतवाली, अखिलेश कुमार पांडेय को मोतीगंज, सूर्यकांत यादव को छपिया, विनोद कुमार बर्नवाल को खोड़ारे थाने और उपनिरीक्षक प्रेम चंद्र चौबे को नगर कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें