झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली के आईटीआई चौराहे पर शनिवार को दो दुकानों में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आईटीआई चौराहे के पास अंडे की दुकान से शनिवार की सुबह आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान 12 हजार रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित अनस खान ने बताया कि भवन में आगे दुकान व पीछे दुकान है। देखते ही देखते आग की लपटों ने पीछे से डॉक्टर काशिफ की मोबिल व अंडे की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। चौकी प्रभारी केदार राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।