फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनशिकायतों के निस्तारण में गोंडा की रैंकिंग सुधरी

Tue, 03 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन
विज्ञापन
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में गोंडा ने अक्तूबर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में 32 पायदान का सुधार किया है। अगस्त में जिले को 71वीं और सितंबर में 70वीं रैंक मिली थी। अक्तूबर की मूल्यांकन रिपोर्ट में जिला 39वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए नियमित समीक्षा के साथ निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया था। प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा, सीडीओ को अतिरिक्त निगरानी की जिम्मेदारी और शिकायतों का मौके पर निस्तारण इस बदलाव के प्रमुख बिंदु रहे। अक्तूबर की आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को 140 में से 120 अंक मिले हैं। यह 85.71 प्रतिशत है। डीएम और एसपी कार्यालय में संदर्भों की फीडिंग का मासिक लक्ष्य 832 था, जिसके मुकाबले 968 संदर्भ दर्ज किए गए। यह लक्ष्य का 116.35 प्रतिशत है। भौतिक सत्यापन के 40 के लक्ष्य के सापेक्ष 41 शिकायतों का सत्यापन किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, महीने में 5040 फीडबैक प्राप्त हुए, जिनमें 3685 संतोषजनक पाए गए। निस्तारणकर्ता अधिकारियों ने 4428 आवेदकों से संपर्क भी किया। महीने के अंत में डिफॉल्टर संदर्भों का प्रतिशत 0.10 रहा। प्रशासन का जोर शिकायतों के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि और मौके पर समस्या के समाधान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें