फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुबई में फंसे गोंंडा के मोहन, परिजन परेशान

Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मोहन कश्यप। स्रोत: परिजन 
विज्ञापन
मनकापुर। रोजगार की आस में शारजाह (दुबई) गए ग्राम अशरफपुर महुआडीह के मोहन कश्यप को वहां लाेहे के कारखाने में बंधक बनाकर मजदूरी कराई गई। वहां से निकले तो पुलिस ने पकड़ लिया। अब मोहन से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन से मोहन की सकुशल वतन वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार कश्यप ने बताया कि उनके छोटे भाई मोहन को करनैलगंज क्षेत्र के ट्रेवेल एजेंट ने रोजगार का सपना दिखाकर 15 अक्तूबर 2025 को 70 हजार रुपये लेकर शारजाह (दुबई) भेजा था। वहां पहुंचते ही मोहन को बताए गए जिप्सम के कार्य के बजाय लोहे के कारखाने में बंधक बनाकर काम कराया जाने लगा। काम के दौरान वह कई बार घायल हो गए, लेकिन इलाज तक नहीं कराया गया। कंपनी प्रबंधन ने मोहन का पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए, जिससे वह पूरी तरह असहाय हो गए।
जब मोहन ने अपनी क्षमता के अनुरूप काम देने को कहा तो उनसे आठ हजार दिरहम (करीब दो लाख रुपये) की मांग की गई। दो माह तक लगातार काम कराने के बाद भी जब उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला तो वह मजबूरी में दूसरी जगह काम की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान अजमान में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बीते 15 दिन से मोहन से कोई संपर्क नहीं हो सका है, जिससे परिवार सदमे में है। वृद्ध मां रागिनी देवी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। रामकुमार ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र भेजकर मोहन को जल्द से जल्द दुबई से सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें