फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाए गोंडा के मक्का उत्पाद व कचौड़ी

Sat, 26 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोंडा के काउंटर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में गोंडा के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों की धूम है। जिले की ओर से एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत कचौड़ी व दही बड़ा तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत मक्का और मिलेट्स से तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

एक जनपद एक व्यंजन के तहत नगर क्षेत्र के व्यापारी भूपेंद्र आर्य गोंडा कचौड़ी जंक्शन के माध्यम से कचौड़ी और दही बड़ा लेकर ट्रेड शो में पहुंचे हैं। वहीं, एक जनपद एक उत्पाद के तहत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के मालिक कुलदीप मिश्र मक्का और मिलेट्स से तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्योग विभाग के उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि ट्रेड शो में गोंडा की कचौड़ी और दही बड़ा लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ओडीओपी के तहत मक्का और मिलेट्स से तैयार उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में पॉपकॉर्न, काला नमक चावल, मल्टीग्रेन आटा और कॉर्न चिपर्स समेत मक्का व मिलेट्स से तैयार कई उत्पाद शामिल हैं।
उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि विभाग का उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाना और स्थानीय उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध कराना है। ट्रेड शो में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए खरीदारों और आगंतुकों को गोंडा के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों की जानकारी दी जा रही है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोंडा के काउंटर। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें