फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के पहले मॉडल वेंडिंग जोन को मिली मंजूरी

Thu, 25 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के लोग भी दिल्ली, लखनऊ, इंदौर की तरह स्ट्रीट फूड का मजा ले सकेंगे। लखनऊ की चटोरी गली, इंदौर की खाऊ गली की तर्ज पर जिले में भी फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

यहां पहली बार मॉडल वेंडिंग जोन बनने जा रहा है। खास बात यह है कि एक नहीं बल्कि तीन स्थानों पर यह मॉडल वेंडिंग जोन बनेंगे।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद गोंडा के अंतर्गत तीन मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने की मंजूरी राज्य शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से मिल गई है।
यह तीनों वेंडिंग जोन शहर के ट्रैफिक समस्या वाले इलाकों में बनेंगे। डीएम ने बताया कि एक ओर जहां शहर की एक बड़ी आबादी को अव्यवस्था के कारण होने वाले जाम से राहत मिलेगी वहीं, 100 से ज्यादा पटरी दुकानदारों को जीविकोपार्जन का एक ठिकाना मिल सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अभी तक कोई मॉडल वेंडिंग जोन नहीं है। नगर पालिका गोंडा की ओर से कुछ जगहों को चिह्नित करके उन्हें वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है लेकिन, यह प्रभावी नहीं हो पाए। इसका नतीजा है कि पटरी दुकानदार से लेकर आम जनता तक को जाम के चलते परेशानी उठानी पड़ती है।




इन स्थानों पर बनेंगे मॉडल वेंडिंग जोन
सिंचाई विभाग ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल से सिंचाई विभाग की बाउंड्री तक पहला मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित होगा। यहां 40 पटरी दुकानदारों को स्थान मिल सकेगा। इसी तरह से गांधी पार्क के मेन गेट से एलबीएस चौराहे की तरफ 34 पटरी दुकानदारों के लिए मॉडल वेंडिंग जोन बनेगा। तीसरा वेंडिंग जोन बस स्टॉप के पास नेकी की दीवार से जीआईसी गेट तक बहराइच रोड के पश्चिमी पटरी पर बनेगा। यहां 31 पटरी दुकानदारों को स्थापित किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन से चार महीने में यह मॉडल वेंडिंग जोन पूरी तरह से काम करने लगेंगे।



नगर पालिका करेगी स्ट्रीट वेंडर्स का चयन
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को सहायता योजना के अंतर्गत इन मॉडल वेंडिंग जोन को मंजूरी मिली है। इन मॉडल वेंडिंग जोन/फूड जोन का संचालन एवं रखरखाव वेंडर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा टीवीसी एवं नगर पालिका परिषद की देखरेख में किया जाएगा। टाउन वेंडिंग कमेटी के अनुमोदन के अनुसार ही पटरी दुकानदारों को स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। यदि, किसी कारणवश पथ विक्रेताओं में परिवर्तन होता है तो उसको टीवीसी एवं नगर पालिका से अनुमोदित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें