फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधानों के लिए बने प्रेरणा दिलीप व प्रेरणा, दिल्ली की परेड में होंगे शामिल

Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में छपिया के तालागंज ग्रंट और कटरा के भगहरिया पूरेमितई ग्राम प्रधान अपने कार्यों को लेकर प्रेरणा रहे हैं। प्रदेश के उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होंगे। जिले के दोनों पंचायतों के प्रधानों को परिवार समेत आमंत्रण दिया गया है।
वर्ष 2022-23 में छपिया के तालागंज ग्रंट ग्राम प्रधान दिलीप कुमार वर्मा और कटरा के भगहरिया पूरेमितई ग्राम प्रधान रेखा सिंह ने मुख्यंमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन

पंचायतें पूरे जिले के लिए रोल मॉडल साबित हुई थीं। ग्राम पंचायतों में गीजर युक्त सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेच्यू, अशोक स्तंभ, सेल्फी पाॅइंट, फाउंटेन, शिकायत पेटिका, नोटिस बोर्ड, बैटमिंटन कोर्ट के अलावा पुस्तकालय और महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित कराया। वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे के साथ ही जिम सेंटर व श्मशान घाट और गौ-आश्रय केंद्र बनवाया।
परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर व लाउडस्पीकर, आरओ व खेल मैदान समेत डाइनिंग टेबल और खेल मैदान समेत समुचित पठन-पाठन के लिए सुगम माहौल तैयार किया। तालागंज ग्रंट ग्राम प्रधान दिलीप वर्मा ने बताया कि 2015 में पहली बार ग्राम प्रधान चुने गए थे। दूसरी बार भी प्रधान का ताज उनके सिर पर दिया है।
बेहतरीन पंचायत भवन, कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर
भगहरिया पूरे मितई ग्राम प्रधान रेखा सिंह के पति दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बेहतरीन पंचायत भवन बनवाया है। विद्यालय भी कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देते हैं। जिले में उन्हें दूसरा स्थान मिला था। उन्होंने बताया कि 26 को परेड में शामिल होंगे तो केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल के घर डिनर में पत्नी के साथ शिरकत करेंगे। 27 जनवरी को लौटेंगे। प्रदेश के 76 ग्राम प्रधानों में से जिले से दो व देवीपाटन मंडल से कुल तीन का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें