फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटर में गोंडा का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में मिला चौथा स्थान

Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इंटर के परीक्षा परिणाम में इस बार गोंडा जिले ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। प्रदेश स्तर पर गोंडा ने 88.82 प्रतिशत सफलता दर के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। परीक्षा परिणामों के आधार पर पिछले साल गोंडा को 56वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए कुल 45,626 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 43,141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 38,318 छात्र-छात्राएं सफल रहे। यह परिणाम न केवल संतोषजनक है बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा सुधार भी दर्शाता है। बीते वर्ष जिले का परिणाम 79.83 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयासों का परिणाम है।
बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी, नियमित कक्षाएं और समय-समय पर कराए गए मूल्यांकन ने छात्रों के प्रदर्शन को मजबूत किया। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाले वर्षों में इसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें