करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी राहुल गुप्ता (24) गत दिसंबर माह से पुणे स्थित एक सर्विस स्टेशन में काम कर रहे थे। उनके बड़े भाई मोहित ने बताया कि सर्विस स्टेशन में शनिवार सुबह एसिड टैंकर सफाई के लिए लाया गया। गंध और गैस की वजह से राहुल टैंकर में बेहोश हो गए। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह राहुल को निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। मोहित का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के राहुल को टैंकर में उतारा गया था। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। मंगलवार को राहुल का शव गांव पहुंचेगा। (संवाद)