फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा को उत्कृष्ट स्थान मिलने पर दी बधाई

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा में जिलाधिकारी को चित्र भेंट करते आयुष विभाग के लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गोंडा जिले ने प्रदेश के चयनित उत्कृष्ट पांच जिलों में अपना स्थान बनाया है। प्रदेश के छोटे जिलों में गोंडा अकेले चयनित हुआ। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. शिवप्रताप वर्मा, योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश सिंह एवं अखिलेश कुमार ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि यह सफलता सभी विभागों के संगठनात्मक सहयोग से ही संभव हो सका है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि वास्तव में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें