फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिले को मिलेगी राजकीय नर्सिंग कॉलेज की सौगात

Tue, 06 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद अब जिले को राजकीय नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कागजी तैयारियों के साथ ही जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राचार्य ने मंगलवार को एसडीएम के साथ मेडिकल कॉलेज के आसपास जमीनों की तलाश की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पास ही बीएससी नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए नर्सिंग कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को डीएम डॉ. उज्जवल कुमार के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप पांडेय व एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के आसपास जमीनों की तलाश शुरू कर दी। जमीन चिह्नित करके डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद राजकीय नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय व महिला अस्पताल नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। जिले में एमबीबीएस के अलावा बीएससी नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की किल्लत दूर होगी तथा छात्रों को निजी कॉलेज में महंगी फीस भरने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें