फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत से कोविड टीकाकरण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की जरूरी खुराक न मिल पाने से कोविड टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। बीते आठ अक्तूबर को जिले को पांच हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित की गई थी। इसके बाद भी वैक्सीन नहीं मिल सकी, जबकि अभी जिले के 13.80 लाख लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज की दरकार है।
विज्ञापन

30 सितंबर के बाद जिले में कोरोना टीकाकरण शिथिल पड़ गया। वैक्सीन की जरूरी मात्रा न मिल पाने से अधिकांश टीकाकरण सत्र बंद करना पड़ा। 10 अक्टूबर तक 20.47 लाख लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी थी। मगर 6.67 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जा सकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 30 सितंबर तक विशेष अभियान तक चलाकर बूस्टर डोज की वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद से वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तथा स्कूलों में टीकाकरण के शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि दो दिन पहले वैक्सीन की पांच हजार खुराक मिली थी, जिसको सभी टीकाकरण केंद्रों पर वितरित कर दिया गया। अभी भी लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज निशुल्क मिल रहा है। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होने पर टीकाकरण सत्र बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें