मनकापुर स्थित एपी इंटर कॉलेज में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया
- फोटो : अमर उजाला
मनकापुर। एपी इंटर काॅलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को संपन्न मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोंडा की टीमों का दबदबा रहा। अंडर-19 बालक सीनियर वर्ग में 46 अंकों के साथ गोंडा की टीम विजेता बनी। बलरामपुर की टीम 21 अंकों के साथ उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में श्रावस्ती की टीम 35 अंकों के साथ विजेता और गोंडा की टीम 14 अंकों के साथ उपविजेता रही। बालिकाओं के जूनियर वर्ग में भी गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विजेता टीमें पांच अक्तूबर को अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश पांडेय व समापन शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मेजर राजेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य समीर सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, विनीत सिंह, योगेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)