फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों की तलाश में नगर नालिका पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भूमि के बैनामों में हुए फर्जीवाड़े के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने गुरुवार को निबंधक कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेजों की तलाश में तेजी दिखाई। उपनिबंधक कार्यालय पहुंची एसआईटी टीम ने मौजूद अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी के साथ अब तक हुई विभागीय कार्रवाई का ब्योरा भी जुटाया। इसके बाद टीम जमीन से जुड़े अभिलेखों की तलाश में नगर पालिका पहुंची।
विज्ञापन

तीन दिनों तक जांच में जुटी एसआईटी टीम नगर पालिका के साथ ही अभिलेखागार व अन्य दफ्तरों में उपलब्ध अभिलेखों की छानबीन के बाद जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर देर शाम वापस लखनऊ लौट गई। जमीनों के सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर उसकी खरीद-फरोख्त का खेल काफी समय से चल रहा है।
ऐसे ही एक मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र के दुखहरण नाथ मंदिर के निकट स्थित एक बेशकीमती जमीन का फर्जी तरीके से इकरारनामा व बैनामा किए जाने का खुलासा होने के बाद इस मामले की जांच ने जोर पकड़ा था। जमीन घोटाले से जुड़े इस मामले में अब तक 28 एफआईआर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जांच के लिए जिले में आई एसआईटी टीम ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद गोंडा कार्यालय पहुंचकर एक मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका में संबंधित पटल सहायक के न होने से एसआईटी को वहां से जानकारी नहीं मिल सकी है। अब कुछ दिनों बाद एसआईटी के दोबारा इस प्रकरण में लोगों के बयान दर्ज कराने के लिए आने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें