फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सेंध लगाकर छपिया थाने के दो घरों में चोरी, लाखों का माल किया गायब

Thu, 17 Nov 2022 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

छपिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो घरों ने चोरी कर लाखों का माल पार कर दिया। घर वाले खाना खाकर सोए हुए थे। मामले की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सेंध लगाकर की गई चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चारु गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग मजरों के दो घरों में सेंध लगाकर नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने इसकी सूचना छपिया पुलिस को दी है।

विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के चारु गांव के मजरा वर्मा पुरवा निवासी छविनाथ जायसवाल ने बताया कि बीती रात घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध काटकर कमरे में रखा 10000 नगद, बर्तन, 2 जोड़ी पाजेब, झुमकी, करधन, विदिया व सोने की माला कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए सुबह जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी वहीं ग्राम पंचायत चारु के दूसरे मजरे में रामप्रकाश कहार के यहां अज्ञात चोरों ने घर के पूरब कमरे में सेंध लगाकर करधन, मटर माला, झुमकी, पाजेब कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए। पीड़ित राम प्रकाश ने बताया छपिया पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दे दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक छपिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें