फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुली बैठक में होगा कोटा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। वजीरगंज ब्लॉक के नवसृजित ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकानों की चयन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। यह जानकारी देते हुए बीडीओ विजय कांत मिश्रा ने बताया कि 26 सितंबर को रूपीपुर में पर्यवेक्षणीय अधिकारी एडीओ पंचायत केके तिवारी की मौजूदगी में अनुसूचित जाति की महिला कोटेदार का चयन खुली बैठक में होगा।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी दयानंद सिंह के पर्यवेक्षण में बरईपारा गांव में अनुसूचित जाति कोटेदार का चयन होगा। इसके बाद 28 सितंबर को रायपुर में अनारक्षित, चकपान में अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटेदार का चयन होगा। वहीं, 30 सितंबर को परमापुर और अजबनगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों में से कोटेदार का चयन किया जाएगा।
तीन अक्तूबर को मेहिया में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अशोकपुर खोखिया में अनारक्षित कोटे की दुकानों का पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की देखरेख में चयन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित थानों से पर्याप्त पुलिस बल भी मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें