फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर चलेगी एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेल प्रशासन ने नवरात्रि पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सोमवार से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनई रेलवे गोंडा के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिससे देवीपाटन शक्तिपीठ के आवागमन में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन तुलसीपुर रेलवे स्टेशन तक के लिए किया जाएगा। बताया कि सोमवार नवरात्र के पहले दिन गोंडा से सुबह 05.05 बजे पर और दोपहर 12. 05 बजे तुलसीपुर के लिए दो ट्रेनें चलेंगी। इसी समय पर तुलसीपुर से दोनों ट्रेनें चलकर गोंडा पहुंचेंगी। मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों का सफर आसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें