गोंडा में पाशिंग आउट परेड में गोंडा का जवान पूरे देश में अव्वल और ट्राफी के साथ परिवार के लोग।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की ओर से पुणे में पासिंग आउट परेड़ के बाद पद्ववी सम्मान समारोह में जिले के वजीरगंज के नौबस्ता गांव के अनुराग पांडेय को सर्वोत्तम सम्मान मिला है। कैडेट अनुराग पांडे को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ट्रॉफी दी गई। समारोह में अनुराग के पिता परमानंद पांडे, माता सरोज पांडे भी मौजूद रहे और बेटे की सफलता से गर्व महसूस कर रहे थे।
एनडीए के कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अनुराग पांडे ने कहा कि वह देश सेवा करने के लिए सेना में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामशंकर पांडेय सेना में सूबेदार मेजर थे और धावक में छह बार पूरे देश में अव्वल रहे। यह मेरे लिए प्रेरणा रही और पिता परमानंद पांडेय पुलिस में कांस्टेबल हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी इच्छा थी कि देश सेवा के लिए आगे आना था और आज सपना पूरा हुआ। उन्होंने युवाओं से अपील की कि देश सेवा के लिए सदैव गंभीरता से काम करें।
अनुराग के पिता परमानंद पांडे ने कहा कि वह उन्नाव में तैनात हैं और उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। अनुराग की सफलता पर विष्णु प्रताप पंाडे, शशिधर पांडे ने नौबस्ता गए और अनुराग के बाबा राम शंकर पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खुशी का इजहार किया। इस दौरान विजेन्द्र पाठक, अरुणोदय तिवारी उर्फ रामजी तिवारी, राकेश दूबे आदि मौजूद रहे। भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने कैडेट अनुराग की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि इससे जिले के युवाओं को प्रेरणा मिली है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।